• Home
  • About Us
  • Internships
  • Blogs
  • Contact Us
  • Home
  • About Us
  • Internships
  • Blogs
  • Contact Us

एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार जो आप की ज़िंदगी बदल सकते हैं

Motivational

अब्दुल कलाम के विचार Abdul Kalam hindi quotes Abdul Kalam hindi quotes: एपीजे अब्दुल कलाम, इस नाम को किसी भी परिचय की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह नाम हम सब के दिलों में बसता है। अब्दुल कलाम को हम मिसाइल मैन के नाम से भी जानते हैं। एक लोकप्रिय वैज्ञानिक, इंजीनियर तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति के रूप में अब्दुल कलाम हम सभी देशवासियों के बेहद प्रिय रहे हैं। उनका व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। एपीजे अब्दुल कलाम ने हमेशा हमें अपने जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया है। उनका मानना था कि जीवन में भले ही कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना हो,यदि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढसंकल्पित रहेंगे तो सफलता अवश्य ही हमारे कदमों में होगी। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के धनुष्कोडी गाँव में जन्में कलाम का प्रारंभिक जीवन काफी चुनौतीपूर्ण एवं संघर्षों से भरा हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद भी उन्होंने कठिनाइयों के आगे कभी हार नहीं मानी और सफलता के नित्य नए आयाम स्थापित करते रहे। उनके द्वारा दिए गए विचार हम सब को जीवन में सदैव आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। आज हम उनके कुछ प्रेरणादायक अनमोल विचारों Abdul Kalam hindi quotes को जानेंगे जो हमे कठिनाईयों का सामना करने और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। Abdul Kalam hindi quotes: * महान सपने देखने वालों के महान सपने पूरे होते हैं। * अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो। * इस से पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे। * सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने देते। * अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा। * शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या फिर आपके पेशे का। * किसी भी मिशन की सफलता के लिए रचनात्मक नेतृत्व का होना ज़रूरी है। * इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी है। * छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य महान होना चाहिए। * तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय किए हुए मंजिल पर ना पहुँच जाओ। * विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है,हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। उनके ऐसे कई अनमोल विचार हैं जो हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। 27 जुलाई 2015 को एपीजे अब्दुल कलाम इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। भले ही वो अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उन्होंने हमारे देश को जो सेवाएं दी उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता है। क्लिक कर हमारे फेसबुक से जुड़ें Internships

July 28, 2021 / 0 Comments
read more

JNVST 2021 : एक बार फिर से जारी हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की नई तिथि,जाने क्या है पूरी खबर

Admission and Education

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की नई तिथि एक बार फिर से घोषित कर दी गई है। इससे पहले यह परीक्षा दो बार तिथि घोषित हो जाने के बाद रद्द कर दी गई थी। अब यह प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी। दरअसल नवोदय विद्यालय समिति की कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि पहले 16 मई 2021 और उसके बाद 19 जून 2021 को निर्धारित की गई थी। परंतु देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए उस वक़्त परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब एक बार फिर से परीक्षा की नई तिथि घोषित की गई है। इस परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन सरकार द्वारा COVID-19 के लिए निर्धारित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। कैसा होता है JNVS प्रवेश परीक्षा का स्वरूप: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 नवोदय विद्यालय में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय समिति चयन परीक्षा (JNVST) (जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021) के द्वारा लिया जाता है। इस चयन परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को ही इस विद्यालय में प्रवेश मिल पाता है। इस परीक्षा का आयोजन हिंदी,अंग्रेजी तथा हर राज्य के क्षेत्रीय भाषा में किया जाता है। 2 घंटे की अवधि वाले इस परीक्षा में 100 अंकों के कुल 80 प्रश्न छात्रों को हल करने होते हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। इस वर्ष इस जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 में भाग लेने के लिए 2 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों एवं शिक्षकों को COVID 19 के लिए जारी सभी गाइडलाइन्स का अनुसरण करना होगा। साथ ही सोशल डिस्टनसिंग का पूरा पूरा ध्यान रखना होगा। इस परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां नवोदय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट नवोदय पर उपलब्ध है। साथ ही परीक्षा का प्रवेश पत्र भी इसके वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं।   शुरू हो गई है दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया, जानिए कैसे करें आवेदन?  

July 28, 2021 / 0 Comments
read more

शुरू हो गई है दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया, जानिए कैसे करें आवेदन?

Admission and Education

“DU Admission 2021 जानें आवेदन प्रक्रिया” देश के प्रतिष्ठित विश्यविद्यालयों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय में 2021-22 सत्र के लिए यूजी (UG), पीजी (PG), एमफिल तथा पीएचडी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सिलसिले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा DU Admission 2021 आवेदन प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहाँ एक ओर DU Admission 2021 पीजी, एमफिल तथा पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो गई है वहीं दूसरी ओर यूजी कोर्सेस में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होने वाली है। DU Admission 2021 आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां UG में आवेदन – 2 अगस्त से 31 अगस्त तक PG में आवेदन – 26 जुलाई से 21 अगस्त तक M.Phil तथा PhD में आवेदन – 26 जुलाई से 21 अगस्त तक DU Admission 2021 पहली कट ऑफ: पहली लिस्ट के आने की संभावना 7 सितंबर से 10 सितंबर तक है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति श्री पी. सी. जोशी ने बताया कि इस बार आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा (डीयू एडमिशन 2021) के रूप में एक पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से अभ्यर्थी किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन करने की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से  किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। चूँकि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कोरोना महामारी की वजह से रद्द हो गई थीं, अतः UG पाठ्यक्रम में प्रवेश अभ्यर्थियों के योग्यता के आधार पर किया जाएगा। कट ऑफ तैयार करने का आधार क्या होगा इस सवाल के जवाब में कुलपति ने बताया कि CBSE द्वारा निर्धारित अंकन प्रणाली के आधार पर ही कट ऑफ लिस्ट DU Cut Off 2021 तैयार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन संबंधी सभी जानकारियों को (DU admisson 2021) के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। यहाँ आवेदन, पंजीकरण शुल्क आदि जैसी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही साथ विश्वविद्यालय द्वरा वर्तमान सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेण्डर भी जारी कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे इस लिंक पर जाकर सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। Apply for Internship

July 28, 2021 / 1 Comment
read more
Writers Community Logo

Premium content solutions. Crafting authentic narratives to build your organic digital footprint.

Navigation Links
  • Home
  • Our Services
  • About Us
  • Contact Us
  • Interships
  • Blogs
© 2026 Writers Community. All rights reserved.