CUCET को मिली 14 विश्वविद्यालयों में स्वीकृति, आगामी वर्ष से यही होगा प्रवेश माध्यम सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( CUCET ) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और कई केंद्रीय वित्त पोषित विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संचालित की जाती है। वर्ष 2021 में 12 विश्वविद्यालयों ने इस परीक्षा को माध्यम बना यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश कराए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने आगामी वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा को स्वीकृति दे दी है। डियू की इस घोषणा के बाद CUCET में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। ध्यातव्य हो कि इससे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने अधिकांश स्नातक कार्यक्रमों में योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए यह एनटीए द्वारा आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) को माध्यम बनाता था। आगामी सत्र में CUCET प्रयुक्त करने वाले विश्वविद्यालय यहां उन विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है जो अगले साल यानि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए CUCET का उपयोग करेंगे। 1.दिल्ली विश्वविद्यालय 2.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 3.असम विश्वविद्यालय, सिलचरी 4.आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय 5.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय 6.गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय 7.जम्मू का केंद्रीय विश्वविद्यालय 8.झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय 9.कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय 10.केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय 11.पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय 12.राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय 13.दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय 14.तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय NTA द्वारा CUCET 2022 सूचना बुलेटिन के साथ अंतिम सूची जारी की जाएगी।